चौसाना। चौसाना से लक्ष्मीपुरा जाने वाले मार्ग पर जिला पंचायत कोटे से खड़ंजे का कार्य तेजी से जारी है। वर्षों से कच्चे पड़े इस रास्ते को पक्का करने की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। जिला पंचायत पति ठाकुर करण सिंह ने इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भिजवाकर कार्य शुरू कराया।
निर्माण कार्य के दौरान रास्ते में आने वाली किसानों की भूमि को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनी। किसानों ने आरोप लगाया कि पैमाइश में लेखपाल नागेंद्र शर्मा ने पक्षपातपूर्ण तरीके से निशान तय किए, जिससे असहमति के कारण काम रुक गया। बाद में कुछ सम्मानित व्यक्तियों ने हस्तक्षेप कर किसानों के बीच आपसी समझौता कराया और नए सिरे से निशान तय किए। समझौते के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ, जो अब सुचारू रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत पति ठाकुर करण सिंह और समझौता कराने वाले सम्मानित व्यक्तियों का आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह महत्वपूर्ण मार्ग पक्का होने की दिशा में आगे बढ़ा।
रिर्पोट : शकील राणा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।