नजफगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान संभवतः सर्वाधिक मतों से विजयी होने का बनायेगी रिकॉर्ड

0
236

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के हो रहे चुनाव में नजफगढ़ की विधानसभा सीट बहुत चर्चा में है। यहां आप पार्टी का विधायक और केबिनेट मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने आप पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनको भाजपा ने ब्रिजवाशन से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं नजफगढ़ विधानसभा से तीन बार की पार्षद रहीं नीलम पहलवान को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। आप पार्टी की ओर से दो बार के पार्षद तरुण यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वोट समीकरण को अगर देखा जाए तो यादवों के चार गांव इस विधानसभा में आते हैं। इस विधानसभा में कुल मिलाकर 89 ग्रामीण व शहरी क्षेत्र पड़ते हैं। यह विधानसभा जाट बाहुल्य क्षेत्र में आतीं हैं। पूर्व विधायक स्व० भाई भरत सिंह की भाभी है नीलम कृष्ण पहलवान। स्व० भाई भरत सिंह के किए गए कार्यों को आज भी नजफगढ़ क्षेत्र नहीं भूला हैं। सुरखपुर, झाड़ौदा, दिखाऊं गांव, मित्रॉऊ गांव, कैर गांव, मुंढ़ेला खुर्द गांव, मुंढ़ेला कलॉ गांव, बाकरगढ गांव, काजीपुर गांव, ईसापुर गांव, ढ़ासा गांव, मलिकपुर गांव, उजवा गांव, समसपुर गांव, जाफरपुर कलॉ गांव, सुरहेड़ा गांव, खैरा गांव, ये 17 प्रमुख गांव आते हैं। 72 शहरी क्षेत्र कालोनियों के रूप में आते हैं। नीलम पहलवान को जनता का भारी समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। सुत्रों की मानें तो नजफगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान सर्वाधिक मतों से विजयी होने की ओर अग्रसर है। संभव है ये दिल्ली विधानसभा की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली सीट हो। भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनसमूह में भारी जोश है। भाजपा प्रत्याशी की सभाओं में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। भाजपा की पदयात्रा रैली में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे पुरा नजफगढ़ क्षेत्र पदयात्रा में शामिल हों गया हों। कई घंटों तक नजफगढ़ में पदयात्रा रैली के चलते जाम की स्थिति बनी रही। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है कि भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान संभवतः सर्वाधिक मतों से विजयी होने जा रही हैं।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।