उत्तराखण्ड

भाजपा समर्थित पार्षद को कार सवार बदमाशों ने मार दी गोली, मौत

रूदपुर। भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी को घर से बुलाकर कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया।

भदईपुरा से पार्षद प्रकाश सिंह धामी को आज सुबह कार सवार बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर गोली चला दी। जिसमें पार्षद प्रकाश सिंह धामी के सिर, गले और सीने पर गोली लगी। सूत्रों की माने तो पार्षद प्रकाश सिंह धामी ने अपने बचाव के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर गोली मार दी


उपचार के लिए पार्षद प्रकाश सिंह धामी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद शहर भर के नेताओं का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा गया। रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस में पार्षद हत्यकांड में हुई कार्रवाई के बारे में विधायक ने एसपी सिटी से वार्ता की। मृतक की डेढ़ साल पहले देवरिया किच्छा निवासी राधिका से शादी हुई थी। राधिका वर्तमान में गर्भवती है और इसी महीने डिलीवरी होनी है।
पार्षद प्रकाश धामी के शरीर पर गोली के पांच घाव हैं। सूचना के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ ही कांग्रेस और बीजेपी के नेता भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। सोमवार की सुबह भदईपुरा निवासी 40 वर्षीय प्रकाश धामी के घर के बाहर आईटेन कार में तीन-चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के काम की बात कहकर प्रकाश को घर से बाहर बुलाया। प्रकाश को घर के बाहर आता देख खड़े युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह देख प्रकाश धामी घर की ओर भागने लगे। इसी बीच तीन-चार गोलियां उन्हें लग गई। वह लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर प्रकाश की पत्नी राधिका, मां जानकी देवी समेत अन्य परिजन के साथ ही आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर कार से तेजी से फरार हो गए।
इस पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, रम्पुरा चैकी प्रभारी केजी मठपाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल प्रकाश को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में कार सवार दो बदमाशों को पुलिस चिन्हित कर रही है। विधयाक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, दर्जामंत्री सुरेश परिहार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के साथ ही पार्षद भी पीएम हाउस में पहुंचे।
एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पांच टीम लगाई गई हैं। सीसीटीवी में कैद बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। इधर शव को पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसमें पता चलेगा कि कितनी गोली मारी गयी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button