आरएसएस के 100 वर्ष, गौरवशाली राष्ट्रीय उपाधियों का स्वर्णिम सफर: भट्ट
संघ शताब्दी वर्ष, स्वयंसेवक और आनुषंगिक संगठन के नाते, भाजपा के लिए गौरवशाली
देहरादून 1 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने को स्वर्णिम संयोग और गौरवशाली राष्ट्रीय उपलब्धि बताया है। एक स्वयंसेवक और आनुषंगिक संगठन के कार्यकर्ता होने के नाते, भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य इस स्वर्णिम अवसर कर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है।
उन्होंने अपनी भाववियक्ति में कहा, हम सबके लिए बेहद उत्साहवर्धक एवं गौरवशाली क्षण है कि सामाजिक, सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 पूर्ण करने जा रहा है। संघ का स्वर्णिम इतिहास, देश में हुए अनेकों रचनात्मक बदलावों में महत्वपूर्ण भूमिका से सुशोभित है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की इस गंगा ने अपने अनवरत सफर में भारत की सफल और सशक्त देश बनाने में अमिट योगदान दिया है। मां गंगा की असंख्य धाराओं की तरह, संघ के अनेकों आनुषंगिक संगठन लगातार सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को सिंचित करते आए हैं।
एक स्वयं सेवक और संघ के आनुषंगिक संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते, हम सब भाजपा परिवार के लिए भी कल का दिन स्वर्णिम उपलब्धियां का है। संघ के विचार और व्यवहार प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का अनुकरणीय हिस्सा है। में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वयं समेत सभी स्वयंसेवकों को स्वर्णिम शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
