*ब्रेकिंग न्यूज* – पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

0
208

शामली। बिड़ौली पुलिस और एसओजी शामली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25, हजार रुपये के इनामी और वांछित अपराधी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। विकास पर 16 अगस्त 2024 को बिडौली खनन स्टॉक प्वाइंट पर फायरिंग करने का आरोप था, जिसमें दो मजदूर घायल हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद विकास फरार था और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की थी।

पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम के नेतृत्व में, चोरी, लूट, और डकैती जैसे मामलों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसओजी और बिड़ौली चौकी पुलिस ने विकास उर्फ विक्की को सिरसा, हरियाणा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने घटना में प्रयुक्त पिस्टल गुर्जरपुर तिराहे के पास छिपाने की बात बताई।
आज हथियार की बरामदगी के दौरान, विकास ने पुलिस पार्टी पर हमला करते हुए एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास घायल हो गया। इस मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी राजेन्द्र भी घायल हुए। दोनों को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी ऊन भेजा गया।
विकास ने बताया कि यह हमला उसने अपनी बहन के गलत विवाह संबंध की वजह से सुमित पुत्र महावीर से बदला लेने के लिए किया था। विकास पर झिंझाना और सिरसा, हरियाणा में कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर की पिस्टल, पुलिस की 9MM सरकारी पिस्टल, और एक बोलेरो कैम्पर बरामद की है।
इस सफलता में थाना झिंझाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, एसओजी प्रभारी पविन्द्र कुमार, उप-निरीक्षक अजयपाल, जितेन्द्र त्यागी, और अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।