उत्तराखण्ड

एसआई विपिन जोशी की उपचार के दौरान मौत

देहरादून 26 नवंबर । पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उनि विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत विपिन जोशी के आकस्मिक निधन पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
दिवंगत विपिन जोशी अपने सौम्य,शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। वे अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे। वे वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे, वे मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो0 कर्णप्रयाग, जिला चमोली के रहने वाले थे।दिवंगत विपिन जोशी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

Related Articles

Back to top button