उत्तर प्रदेशताज़ा खबरमहिला जगत

*ब्रेकिंग न्यूज* – झिंझाना में मिशन शक्ति फेज-V के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

झिंझाना,शामली। उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-V” के अंतर्गत झिंझाना थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक, जनपद शामली के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया।

अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच/बैड टच की पहचान, और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें छेड़छाड़ या किसी घटना पर तुरंत 1090, 112 या थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पर जोर दिया गया।

महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं की एंबुलेंस सेवा, और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित कई आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई।

यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रिर्पोट : झिंझाना से शकील राणा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button