उत्तर प्रदेशताज़ा खबरशासन

स्थानांतरित हुए जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई , शामली में मिले प्यार सम्मान व स्नेह को कभी भूल नहीं सकता : डीएम 

शामली। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह का जनपद फतेहपुर स्थानांतरित होने पर कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि शामली ने उन्हें इतना प्यार, सम्मान और स्नेह दिया जिसे वे कभी भुला नहीं सकेंगे।
प्रदेश शासन ने जिलाधिकारी शामली रविन्द्र सिंह सहित 29 आईएएस अघिकारियों के गत शुक्रवार रात स्थानांतरण कर दिये थे।  रविन्द्र सिंह को जिलाधिकारी फतेहपुर के पद पर भेजा गया है। उनके स्थानांतरण पर बीती रात शहर के कैराना रोड़ स्थित ऑर्किड होटल में कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपने विदाई कार्यक्रम से अभिभूत रविन्द्र सिंह ने कहा कि शामली जिले में बतौर जिलाधिकारी उनकी पहली नियुक्ति थी, यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के बिना वे अकेले कुछ भी नहीं कर सकते थे। साथ ही उन्होंने जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों और पत्रकारों के सहयोग की भी सराहना की। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने रविन्द्र सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आईआईटीएन होने के बावजूद भारतीय प्रशासनिक सेवा में आकर सेवा करने का निर्णय लिया, यह जज्बा उनके लिए सराहनीय है। समरोह को भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक परमानन्द झा, अपर पुलिस अधीक्षक  एसके सिंह, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, व्यापारी नेता अंकित गोयल, घनश्यामदास गर्ग, प्रदीप पंवार एडवोकेट आदि ने संबोधित  किया। संचालन डा. अनुराग शर्मा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर विनय भदोरिया, कैराना स्वप्निल यादव, अर्चना शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, एआरटीओ रोहित राजपूत, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, डीजीसी सत्यनारायण कश्यप,  सूर्यवीर सिंह, रवि संगल, पेशकार राकेश सैनी, विनोद अरोरा, रवि बालियान, बीना अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button