उत्तराखण्ड

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की महानगर इकाई ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को महिला पार्टी कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी।
कार्यक्रम में महानगर की अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानगर पर सैकड़ो महिलाओं को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी। और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आप सभी महिलाओं का सहयोग समय-समय पर मिलता रहता है, आप सभी बहनों के द्वारा महानगर भाजपा का कार्य आगे बढ़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के उत्थान के लिए सदैव खड़ी है। उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं का ही अभूतपूर्व योगदान रहा है। जिस प्रकार भाई-बहन का अटूट रिश्ता होता है इस प्रकार आज सब भाजपाईयों का आपस में अटूट विश्वासपूर्ण रिश्ता है।
उन्होंने कहा िप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है। महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, राजेंद्र ढिल्लों,महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान, महामंत्री सुषमा कुकरेती, अनीता, रीता, सीमा, सारिका आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button