दिल्ली पत्रकार संघ (डीजेए) का चुनाव संपन्न, राकेश थपलियाल अध्यक्ष व प्रमोद कुमार सिंह महासचिव चुने गए

0
58

नई दिल्ली। दिल्ली पत्रकार संघ (डीजेए) चुनाव 2024-26 में श्री राकेश थपलियाल (प्रधान संपादक, खेल टुडे) और श्री प्रमोद कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार, प्रसार भारती) को अध्यक्ष और महासचिव के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। श्री नरेश गुप्ता, (पूर्व संपादक, राष्ट्रीय समाचार) कोषाध्यक्ष चुने गए। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध है।
नामांकन की अंतिम तिथि के बाद रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक किनकर ने सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित किया। सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय 7, जंतर मंतर रोड, दूसरी मंजिल, नई दिल्ली 110001 में चुनाव हुए, जो नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का मुख्यालय भी है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष श्री रास बिहारी ने सभी निर्वाचित पत्रकारों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि दिल्ली में मीडियाकर्मियों के उत्थान के लिए डीजेए और तेजी से काम करेगा।
निर्वाचित डीजेए कार्यकारणी 2024-26 की पूरी सूची: अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल, महासचिव श्री प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल (पूर्व प्रिंसिपल संवाददाता, नवभारत टाइम्स), के पी मलिक (राजनीतिक संपादक, दैनिक भास्कर), रणवीर सिंह (पूर्व खेल संपादक, इंडिया न्यूज), अनीता चौधरी (दैनिक स्वदेश)। सचिव अमरेंद्र गुप्ता (वरिष्ठ संवाददाता, डीडी न्यूज़), प्रियरंजन (वरिष्ठ संवाददाता, जनसत्ता), कृष्ण देव पाठक (मुख्य संवाददाता, वीर अर्जुन)।
Executive Members : Mr. Rajesh Kumar Bhasin (Virat Vaibhav), Sushil Dev (Freelance Journalist), Pratibha Shukla (Jansatta), Sujan Singh (Photo Journalist), Naveen Gautam (Former Chief Correspondent, Dainik Jagran), Manvendra Kumar (Live India News 24/Sampoorna Maya), Sagheer Ahmad (Sansad TV), Nivedita Madane (Freelance), Rajendra Swami (Delhi Darpan), Deepti Angrish (Senior Journalist), Krishan Kumar Tiwari (Pahal Today), Amit Kumar Gaur (Beyond India), Alok Mohan Nayak (Senior Journalist), Dr. Ashok Barthwal (Dhanushtankar) and Pradeep Srivastava (Zee Media).

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।