हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अपने टूलकिट के माध्यम से जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस:सुयाल

0
50

देहरादून 24 अगस्त। कांग्रेस एक बार फिर झूठ के माध्यम से जनता को छलने का प्रयास कर रही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर सेबी पर लगाये गये कांग्रेस के आरोप पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है। इनमें न तो कोई सत्यता है और न ही कोई आधार। यह मानना है प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल का। विनोद सुयाल ने कहा कि कांग्रेस केवल बौखलाहट में जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। अपने टूलकिट के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाने वाली कांग्रेस प्रकारान्तर में राष्ट्र का विरोध कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की ओर उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा उत्तराखंड की ओर से प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने जवाब दिया है और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? कांग्रेस पार्टी नेताओं के द्वारा लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर दुनिया भर में भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को भारत के लोकतंत्र, भारत की मीडिया और भारत की न्यायपालिका पर गर्व है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें पायदान पर है जब कांग्रेस की सरकार थी तो 10 से पायदान पर थी यह कांग्रेस के विचलित होने का मुख्य कारण है।
विनोद सुयाल का कहना है कि अडानी को सबसे अधिक बड़े-बड़े प्रोजेक्ट कांग्रेस की सरकारों द्वारा दिये गये अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रहते हुए राजस्थान में 70000 करोड़ का कांटेक्ट साइन किया, भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहते हुए माइंस के सबसे बड़े प्रोजेक्ट दिए, वर्तमान में कांग्रेस की तेलंगाना सरकार ने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं, महाराष्ट्र में महाविकास अगाड़ी की सरकार ने भी उनका सबसे बड़े कांटेक्ट के साथ नवाज। यही नहीं मनमोहन के कार्यकाल में केरल में समुद्री पोर्ट के लिए सबसे बड़ा कांटेक्ट किया। एक तरफ तो उनको कम पर काम दिए जा रहे हैं दूसरी तरफ भारतीय अर्थव्यवस्था को बदनाम करने के लिए सेबी को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी को किस आधार पर और किस मकसद से उन्होंने यह सब कार्य दिए यह रिश्ता क्या कहलाता है। अब तक उनके द्वारा दिए गए टेंडर कैंसिल क्यों नहीं किया।
उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग को इसी साल जुलाई महीने में नोटिस दिया जाता है कि उसने कानून के खिलाफ जाकर, जो आरोप लगाया उसका जवाब दे, लेकिन उस नोटिस का जवाब देने के बजाय उसने अब सेबी के ऊपर ये नई रिपोर्ट जारी कर दी है। बीजेपी की ओर से इस हिंडनबर्ग के मुद्दे और कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग का ये बेसलैस अटैक है, जिसका जवाब सेबी चेयरपर्सन समेत सभी ने दिया है और इसका कोई असर भारतीय बाजार पर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस और हिंडनबर्ग का पूरा खेल शेयर मार्केट में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स समझ चुके हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने के षड़यंत्र में शामिल है और हिंडनबर्ग के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस साजिश को बेनकाब करेगी और पूरे देश को सच्चाई बताई जाएगी। कांग्रेस की साजिश को सफल नहीं होने दी जाएगी। विनोद सुयाल ने आगे कहा, ‘मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल में तमाम घोटाले हुए। उस समय इतने घोटाले होने के बावजूद एक भी विदेशी रिपोर्ट क्यों नहीं आती थीं। इसी से पता चलता है कि देश में किस तरह से टूलकिट काम करता है।
मनमोहन सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हुए 15 घोटाले जिसे सुनकर पूरा देश चकित हो गया था जिसमें प्रमुख रूप से कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, 2जी टेलीकॉम घोटाला, शारदा चिटफंड, आईएनएक्स मीडिया मामला, एयरसेल-मैक्सिस, एंट्रिक्स-देवास डील, नौकरी के लिए भूमि, पंचकूला और गुड़गांव में प्राइम लैंड का आवंटन/रिलीज, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन, एम्ब्रेयर डील, पिलाटस बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट, हॉक विमान खरीद, आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला आज भी इनके अपराधी जेल में है और अदालत की करवाई जा रही है।