उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-कर्मसंस्कृति

जिला बार एसोसिएशन एवं कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा 19वां विशाल भंडारा आयोजित

शामली 29 जुलाई। श्रावण मास कावड़ मेला-2024 के शुभ अवसर पर जिला बार एसोसिएशन एवं कलेक्ट्रेट परिवार शामली द्वारा 19 वां विशाल भंडारा का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह , व विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह अपर रहें। आयोजित भंडारा के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी,अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह आदि जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जिला बार एसोसिऐशन के पदाधिकारियों द्वारा भण्डारे में प्रसाद वितरण से पूर्व भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना की गई। आयोजित विशाल भंडारा के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह,अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा भी अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, तहसीलदार शामली प्रियंका जायसवाल,आदि जनपद स्तरीय अधिकारी,बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण आदि गणमान्य मौजूद रहें। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर शिव भक्तों के  साथ -2 जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी,अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह सहित कलेक्ट्रेट/तहसील के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारीगण के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

 

 

Related Articles

Back to top button