मलबा आने से 54 मार्ग बंद

0
56

देहरादून 21जुलाई । उत्तराखण्ड में बारिश के बाद मलबा आने से 54 मार्ग बंद हो गए। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक राज्य मार्ग बंद हुआ है।
शनिवार को जगह-जगह मलबा आने से कुल 75 मार्ग बंद हुए थे। जबकि पहले से 50 मार्ग बंद थे। कुल बंद 125 मार्गों में से 71 मार्गों को खोल दिया गया है। जबकि वर्तमान में 54 मार्ग बंद हैं। जिसमें चार राज्य मार्ग, तीन मुख्य जिला मार्ग और 47 ग्रामीण मार्ग हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए 52 मशीनें लगाई गई है।