उत्तराखण्डराज्यविशेष समाचार

मोदी मैजिक अब भी बरकरार।

  संपादकीय

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ गिरने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम इसका जीता जागता सबूत है। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में भी मोदी मैजिक की बदौलत भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता हासिल कर इतिहास रचने का काम किया है।
पिछले आठ वर्षो से केन्द्र में मोदी सरकार काबिज है। उत्तराखण्ड वासियों का यह मानना है कि इस दौरान प्रदेश में अभूतपूर्व विकास की गंगा बही है। उत्तराखण्ड में ऑलवेदर रोड के नाम से सड़को का जाल बिछाया गया। जोकि दुर्गम पहाड़ी प्रदेश उत्तराखण्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ उत्तराखण्ड को मिला। जोकि पूर्ववर्ती सरकारो के कार्यकाल मे कभी नही मिल पाया था। पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी मैजिक के चलते उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचड बहुमत वाली सरकार सत्ता पर काबिज हुई थी। जिसके कामों का आंकलन करने की बजाए वर्तमान विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता ने मोदी सरकार की विकासपरक नितियों का आंकलन करके ही मतदान किया। जिसके चलते दुसरी बार भी उत्तराखण्ड में भाजपा ने दोबारा एतिहासिक जीत हासिल की। चुनाव के बाद जब मीडिया ने लोगो के बीच जाकर यह जानने का प्रयास किया कि भाजपा की प्रदेश सरकार की किन नितियों के कारण आपने मतदान किया है। तो हर दुसरे व्यक्ति का यही कहना था कि हमने भाजपा की सोच व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कर्मठ व विकासपरक छवि को देखकर ही मतदान किया है। लोगां का यहां तक कहना था कि जब से प्रधानमंत्री पद पर नरेन्द्र मोदी काबिज हुए है देश की नही दुनियां में भारत ने नए र्कीतिमान स्थिापित किए है। देश के विकास की जो इबारत मोदी के शासन में लिखी गयी। देश की आजादी के सत्तर साल के इतिहास में आई किसी सरकार ने नही लिखी

Related Articles

Back to top button