उत्तर प्रदेशअपराधकानून व्यवस्था

झिंझाना थाना क्षेत्र में लाखों की डकैती, पुलिस का कांबिंग ऑपरेशन पकड़ से बाहर डकैत

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना के सुंदर नगर में सुबह करीब ढाई बजे पांच बदमाश टैंट व्यापारी बिल्लू के घर में पीछे से लोहे की पाइप के सहारे घर में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने घर के मैन गेट का दरवाजा खोला और हथियार बंद करीब पांच बदमाशों ने घर में प्रवेश कर लिया। बदमाशों ने घर में सो रही व्यापारी बिल्लू की दो पुत्रियों को सबसे पहले बंधक बनाया और गले पर चाकू लगाकर लूटपाट शुरू की। इसके बाद जागे बिल्लू ने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर उसको घायल कर दिया गया। परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने घर में रखी करीब ढाई लाख रूपये की नकदी, सोने चांदी के जेवरात लूट लिये। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोर शराबा करने पर छत पर सो रहे मामा धरमपाल, पुत्र अजय, भतीजा जोनी उठे। जिसके बाद डकैती की घटना की जानकारी हो सकी। पीडितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। पीड़ित की तहरीर पर झिंझाना पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक डकैतों का कोई सुराग नहीं मिला ना ही चौकी चौसाना इंचार्ज सचिन त्यागी फोन उठा रहें हैं। कोई अपडेट नहीं मिला है। (संशोधित समाचार शामली)

 

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button