ताज़ा खबरदिल्लीशासनहेल्थ

धर्मपुरा में पुरी रात उडी कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां

दिल्ली,नजफगढ़। दिल्ली सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं नजफगढ़ के मौहल्ला धर्मपुरा में दिल्ली सरकार द्वारा शुक्रवार की रात से लगाया गया दो दिन का कर्फ्यू टांय-टांय फिस रहा पुरी रात थ्रीव्हीलर व अन्य व्हीकलों के आने जाने की आवाज आती रही। पुलिस गस्त का कही से कही तक नामोनिशान नहीं था। ज्ञात रहे कि धर्मपुरा मौहल्ला प्रमुख मार्गों से जुड़ा हुआ है। नागलोई पीरागढ़ी की तरफ से तुडा मंडी से अन्दर ही अन्दर आया जा सकता है वहीं द्वारका की तरफ से भी मौहल्ले से होते हुए गुरुग्राम व अन्य रास्तों पर जाया जा सकता है।

रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली प्रदेश।

Related Articles

Back to top button