अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ देहरादून संभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन में देहरादून संभाग उत्तराखंड की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न !

0
117

नबील अहमद अध्यक्ष एवं डी एम लखेड़ा महासचिव निर्वाचित

देहरादून 6 मई । अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ देहरादून संभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन में आज देहरादून संभाग उत्तराखंड की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया !
चुनाव अधिकारी संजय गुसाईं एएसए ने निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न करवाने के बाद 25 सदस्यीय अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड के चयनित सदस्यों की सूची जारी की !
विजयी सदस्यों में नबील अहमद अध्यक्ष एवं डी एम लखेड़ा (चौथी बार) महासचिव चुने गये,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी पी थपलियाल एवं देवेंद्र सिंह,सह सचिव मुख्यालय पीयूष निगम, उपाध्यक्ष एम के मित्तल, गजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, नवीन चौधरी, गुमान सिंह, सहायक महासचिव डॉ बी एस भंडारी, कविता जिन्दे, उदय चौधरी, संजय शर्मा, रामचन्द्र, बरखा रतन, सचिव संगठन कुँवर सिंह बिष्ट, सचिव प्रेस एवं पब्लिसिटी रश्मि बिष्ट , सचिव जनसंपर्क पिंकी, सचिव शिक्षा संदीप कंडवाल , सचिव वेलफेयर विनय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी सयुंक्त कोषाध्यक्ष चरन सिंह लेखा परीक्षक विजय कुमार शर्मा एवं रविश काला को बनाया गया ! इसके अतिरिक्त तारा जोशी, शैलेन्द्र नेगी, संदीप सिंह, रमेश चंद, प्रिया सिंह, अर्चना कुमार, रीना अमन, आरिफ, विवेक सिंह , एवं धर्मेंद्र सिंह को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया ! देहरादून संभाग से पर्यवेक्षक प्राचार्य बसंती खम्पा एवं एआईकेवीटीए मुख्यालय पर्यवेक्षक नारायण लाल की देखरेख में पूरी चुनावी प्रकिया सम्पन्न हुई !