परीक्षा से नहीं प्रतीक्षा से मिलते है भगवान: विजय कौशल

0
139

देहरादून 30 अप्रैल। रामकथा यज्ञ समिति द्वारा श्री राम कथा अमृत की वर्षा परम पूज्य प्रातः स्मरणीय संत प्रवर श्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारविंद से आज तीसरे दिन की कथा का गायन किया गया महाराज श्री ने कथा मे कहां की भगवान को कभी कपट नहीं पसंद है यदि आप भगवान को प्राप्त करना चाहते हैं तो सरलता से प्रभु की सेवा करें भगवत प्राप्ति हो सकती है भगवान परीक्षा से नहीं प्रतीक्षा से मिलते है महाराज श्री ने कहा कि माता शबरी को उनके गुरुजी ने कहा था कि सबरी एक दिन भगवान इस आश्रम में अवश्य आएंगे तुम प्रतीक्षा करो भगवान के दर्शन तुम्हें अवश्य होंगे उस समय माता शबरी की आयु मात्र 18 वर्ष की थी गुरु जी यह नही बताया था कि भगवान कब आएंगे आयु के अंतिम पड़ाव में माता सबरी को भगवान के दर्शन हुए इसलिए कहा जाता है कि भगवान की प्रतिक्षा करो भगवान अवश्य ही दर्शन देंगे भगवत प्राप्ति के अन्य मार्ग भी आचार्य गणों ने बताया है जिसमें तप त्याग वैराग्य सदाचार योग परमार्थ तपस्या गऊ ब्राम्हण की सेवा भक्ति से धर्म से भी भगवत प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है सत्संग भाग्य से भाग्यशाली लोगो को मिलता है।
महर्षि बाल्मीकि जी ने कहा है कि भगवत प्राप्ति मनुष्य योनि में ही संभव हो सकती है अन्य जीव भगवत प्राप्ति नहीं कर सकता ऋषि मुनियों को भी भगवत प्राप्त करने के लिए मनुष्य योनि में आना पड़ता है मनुष्य में ही क्षमता है कि वह अपने पुण्य कर्मों से भगवान को प्राप्त कर सकता है।
प्रभु की प्राप्ति का कलयुग में एकमात्र साधन कथा सत्संग भी है।
आज की कथा में विशेष रुप से पधारे श्री चैतन्य गौडीय मठ मंदिर के मठ रक्षक भक्ति प्रसन्न त्यागी जी महाराज भक्ति बिलास त्रिदंडी महाराज आचार्य शशिकांत दुबे पूर्व जिला अधिकारी मथुरा श्री चंद्रिका प्रसाद तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल रामकथा यज्ञ समिति के अश्वनी अग्रवाल अनुज राकेश अग्रवाल विवेक गोयल गोविंद मोहन प्रमोद मित्तल कमल सरुप जिंदल नीरज गोयल अमर कांत गर्ग विनोद मित्तल उमानरेश तिवारी अमिता मित्तल राघव गोयल सुयश गर्ग आदि समिति
के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।