Uncategorized
16 घंटे बाद भी यमुना में नहीं मिला डूबा युवक
झिंझाना। गंगा दशहरा पर रविवार को हरियाणा के नीलोखेड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। शव की तलाश जारी है।
करनाल हाईवे के बिडौली बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में गंगा दशहरा पर आज हरियाणा एवं यूपी के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक डुबकी लगाकर दशहरा पर्व मनाया। अपराहन में लगभग 3:00 बजे हरियाणा करनाल के कस्बा नीलोखेड़ी निवासी तीन युवक यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। स्नान करते वक्त कुंड में फस जाने के कारण युवक पानी में बह गए थे। किसी तरह साथी दो युवक पानी के तेज बहाव से बाहर निकल गए। लेकिन साथी प्रवीण पुत्र रघुवीर पानी के भंवर में फंस गया और तेज बहाव के साथ हो लिया। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव नहीं मिल सका है। साथी केहर सिंह ने युवक के परिजनों को सूचना दी। कुछ समय बाद उसके परिवार वाले यमुना नदी बिडौली पर पहुंच गए। गंगा दशहरे पर पानी के तेज बहाव के मद्देनजर हरियाणा हो या उत्तर प्रदेश दोनों के पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तमाम व्यवस्थाओं की पोल पट्टी युवक के डूब जाने के बाद खुल गई। और पास के गांव शीतलगढी व मंगलोरा के गोताखोरों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली है शव की तलाश के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है।
गौरतलब हो कि यमुना नदी में कुछ समय पहले हथनी कुंड बैराज से पानी छोडा गया था। शासन एवं प्रशासन के अलर्ट मोड़ पर होने के बावजूद भी गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के चलते नांव व गोत़ाखोरो की व्यवस्था फुस्स रही। डूबने वाला युवक इकलौता लडका बताया गया है। परिवार में कोहराम मचा है। समाचार लिखे जाने तक शव की तलाश जारी है।