उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*शीत लहर ने बढ़ाई गलन, अलाव पड़े ठंडे*

शामली। पछुआ हवा और गिरते तापमान की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह से शाम तक घर और दफ्तरों में ठंड का असर दिखाई दिया। लोग ऊनी कपड़ों, अलाव और हीटर के सहारे ठंड से बचाव का प्रयास करते रहे। दोपहर के समय निकली हल्की धूप बेअसर रही। तीन दिन बाद बुधवार बाद दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ती रही। शहर में सुभाष चौक, विजय चौक और रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी, रिक्शा चालक व राहगीर परेशान रहे। शहर में कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव ठंडे पड़े थे। बस स्टैंड, नगर पालिका व एक दो अन्य स्थानों पर अलाव जलता हुआ दिखाई दिया। लोगों की शिकायत है कि और जगहों पर भी अलाव बढ़ाने चाहिए। वहीं दूसरी ओर रैन बसेरे की सुविधाओं के बावजूद लोग सड़कों पर रात बिताने पर मजबूर दिखाई दिए। एक महिला की ठंड से मौत हो चुकी है। पुन: किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है।

रिर्पोट : शामली से अजीत श्रीवास्तव के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button