7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव,बज गया चुनावी बिगुल, आरंभ है प्रचंड, भारत का चुनाव लोकतंत्र का पर्व : मुख्य चुनाव आयुक्त

0
496

नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भारत के लोकतांत्रिक पर्व में 97 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। इनमें 49 करोड़ पुरुष मतदाता व 47 करोड़ महिला मतदाता होंगी। इनमें 21 करोड़ युवा मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 82 लाख पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 48 हजार ट्रांजेण्डर वोटर हैं। 2 लाख 18 हजार वोटर सौ साल की उम्र से ऊपर के है। 82 लिए वोटर 85 वर्ष से ऊपर के है। 88 लाख 5 हजार दिव्यांग वोटर हैं। 85 वर्ष से ऊपर के सभी वोटर घर से ही वोट कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम मशीन का उपयोग होगा। 1.5 करोड़ पोलिंग ऑफिसर होंगे। 10.5लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। 2100 चुनावी आब्जर्वर तैनात होंगे।

लोकसभा चुनाव सात चरणों में सम्पन्न होंगे

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। छठे चरण का चुनाव 25 मई को होगा। सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली प्रदेश।