आरएलडी भाजपा गठबंधन से कैराना लोकसभा सीट अजेय : जयंत चौधरी

0
205

शामली। जनपद में आये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल व भाजपा के गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्ष के लिए कुछ रह नहीं जाता है। जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने शामली जनपद के अनेक जगहों व गांवों में जाकर अपने लोगों से वार्ता की है। कार्यकर्ताओं में गठबंधन को लेकर जोश है। कैराना गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी की सीट अजेय हो गई है। पुरी ताकत के साथ हम चुनाव लड़ रहे हैं बड़े अन्तराल से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की कैराना लोकसभा सीट पर जीत होगी। आरएलडी भाजपा गठबंधन के बाद कैराना लोकसभा सीट पर विपक्ष का कुछ रह नहीं जाता है। बड़ी जीत प्रदीप चौधरी की कैराना लोकसभा सीट पर होने जा रही हैं। हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश में शत-प्रतिशत सीटें जीतेंगे हमारा लक्ष्य 80 में 80 सीटें जीतने का है ओर हम इसे जरूर पूरा करेंगे। हमने हमेशा भाईचारा बनाए रखा है हमेशा हिन्दू मुस्लिम एकता पर बल दिया है।‌ जयंत चौधरी ने कहा कि हमने किसानों के हित के लिए ही एनडीए में आने का फैसला लिया। हम सरकार में भागीदारी करके किसानों का हित सुनिश्चित करेंगे। शामली मिल में अधिकारी बदल दिया गया है अब जल्दी ही भूगतान कराने के लिए बात की जायेगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पुरे जोर शोर से कैराना लोकसभा सीट को बड़े अन्तराल से जिताना है इसके लिए मन में किसी भी तरह की दुविधा नहीं रहनी चाहिये हम मजबूती के साथ चुनाव में हैं।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।