भाजपा महिला मोर्चा के तीन दिवसीय नारी वंदन कार्यक्रम का हुआ समापन

0
88

नारी शक्ति आर्थिक तौर पर हो रही है सशक्त: पीएम मोदी

पांचो लोकसभा सीटों को जीतेगी बीजेपी : आशा नौटियाल

देहरादून 6 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के 270 मंडलों में एलईडी लगाकर प्रसारण किया। प्रधानमंत्री की रैली कोलकाता में आयोजित की गई वहीं प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा ने 270 मंडलों पर एलईडी लगाकर रे का प्रसारण किया। जिसमें 23 हजार से अधिक पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार नारी शक्ति को आर्थिक तौर पर स्वालंबी बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है नारी शक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कई योजनाओं को भी संचालित किया जा रहा है। जिसका फायदा नारी शक्ति को मिल रहा है आने वाले वर्षों में महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वालंबी बनाने के लिए और कई योजनाएं शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि आज देश की नारी शक्ति विज्ञान, मेडिकल, शिक्षा, कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन ने कहा स्वयं सहायता समूह यह नारी शक्ति समूह नहीं है बल्कि नारी शक्ति का राष्ट्र सहायता का समूह है पीएम मोदी स्वयं सहायता समूह को राष्ट्र सहायता की उपाधि दी है । नारी शक्ति के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में रैली का आयोजन किया गया जिसका प्रसारण पूरे सभी मंडलों में किया गया भारी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई उनका कहना है कि जिस तरह से केंद्र राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर के काम कर रही है इससे महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। महिलाओं का मान सम्मान लगातार बढ़ रहा है उनका कहना है कि इससे महिलाएं आत्म निर्भर हो रही है।
उनका कहना है कि जिस तरह से नारी शक्ति का जन समर्थन मिल रहा है ऐसे में एक बार फिर प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों को भाजपा मतों के साथ में जीतेगी।
आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चे के तीन दिवसीय नारी वंदन के तहत चल रहे कार्यक्रम का समापन हो गया है।