राज्य के कई जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट

0
131

देहरादून 22 फरवरी । 21 फरवरी के दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई थी। मौसम के मिजाज को परखते हुए डीजीआरई ने प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में जैसे जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। डीजीआरई की चेतावनी के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली,पिथौरागढ़,बागेश्वर और उत्तरकाशी में एवलॉन्च की संभावनाएं अधिक हैं। अत्यधिक बर्फबारी होने के बाद अचानक तेज धूप पड़ने से बर्फ नीचे की तरफ खिसक सकती है। कई जगहों पर अगर यह घटना बड़ी मात्रा में होगी तो इससे कई तरह की हानि भी हो सकती है। उत्तरकाशी के हर्षिल और गंगोत्री इलाके में अत्यधिक बर्फबारी हुई है। यहां पर गांव तक पहुंचने वाली सड़क, पावर सप्लाई भी कई जगह पर प्रभावित हुई। जिसे समय रहता सुधार लिया गया है।
बर्फबारी होने से पहले लगातार उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, और पिथौरागढ़ बागेश्वर में मौसम विभाग के पुर्वानुमान को देखते हुए भारी बर्फबारी और एवलांच की चेतावनी देते हुए सभी से कुछ निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।