उत्तराखण्डधर्म-कर्म

भविष्य में मिलकर और बेहतर कार्य करेंगे: जैन

वैल्हम की प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से मंगलवार को वैल्हम गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य विभा कपूर एवं उप प्रधानाचार्य राजश्री ओझा को नारी सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बालिकाओं की स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के प्रयासों के लिए एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रदान किया गया। इनके अलावा कुसुम डंडोना, सुबोही राशिद, शेफाली थपलियाल, दीपिका चावला को भी सम्मानित किया गया। वेल्हम्स गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल ने संस्था की ओर से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम भी हमारी गर्ल्स को आपके साथ जोड़कर कुछ कार्यक्रम बनाएंगे। जिससे बालिकाएं भी समाज में अपना योगदान दे सकें और सीखें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि अंतर ख्याति प्राप्त स्कूल की प्रधानाध्यापिका को आज हम सम्मानित करते हुए पूरा संगठन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भविष्य में दोनों मिलकर और बेहतर कार्य करने में सक्षम होंगे। इस मौके पर स्कूल प्रधानाध्यापिका ने आश्वासन दिया कि हमारा स्कूल भी साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएगा।  संगठन के चेयरमैन सचिन जैन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रहे है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र डंडोना ने कहा कि संगठन हमेशा उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान करता आया है।

Related Articles

Back to top button