कानून व्यवस्थाउत्तराखण्ड

पुलिस ने देर रात की कई राउंड फायरिंग

हल्द्वानी 09 फरवरी। देर शाम पूरे शहर में कर्फ्यू लगाने और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश के बीच बनभूलपुरा में पुलिस ने 350 राउंड से अधिक फायरिंग की। इसमें दो लोगों को गोली लगने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें एक युवक की अस्पताल लाते समय जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पिता-पुत्र समेत चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
बनभूलपुरा में हुई आगजनी के बाद हल्द्वानी में रात 10 बजे के करीब इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने देश भर में फैल रही अफवाहों के बीच एहतियातन यह कदम उठाया है। कुछ लोग यूसीसी से जोड़कर इस घटना पर गलत तरीके से पोस्ट करने की खबरें आ रही थीं।

Related Articles

Back to top button