केन्द्रीय विद्यालय, भेल. हरिद्वार का वार्षिकोत्सव- 2023 धूमधाम से संपन्न

0
486

केंद्रीय विद्यालय संगठन का 61वां स्थापना दिवस एवं केन्द्रीय विद्यालय, भेल. हरिद्वार का वार्षिकोत्सव- 2023, धूमधाम से संपन्न

हरिद्वार 16 दिसंबर । केंद्रीय विद्यालय संगठन के 61 वें स्थापना दिवस एवं केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार के वार्षिकोत्सव- 2023 का प्रारंभ विद्यालय प्रांगण में 15 दिसंबर,को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजीव गुप्ता, महाप्रबंधक,भेल,हरिद्वार एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य जी ने हरित पादप भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री महेंद्र सिंह ,प्राचार्य,जवाहर नवोदय विद्यालय,हरिद्वार रहे। कार्यक्रम की अतिथि डॉ.यू.एस. शिल्पी, मुख्य चिकित्सालय, भेल,डा.संगीता सिघल रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य राजेश कुमार ने हरित पादप देकर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत से किया गया। स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति के पश्चात लावनी मराठी नृत्य श्रीमती शाल्वी गुप्ता, सुश्री आराधना साहू के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषा वैविध्य एवं सांस्कृतिक एकत्व पर आधारित थे। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की हीरक जयंती के अवसर पर केक कटिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की श्रंखला में इंस्ट्रूमेंटल मेलोडी फ्यूजन, वेस्टर्न डांस सुश्री वैशाली एवं श्रीमती रेनू सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत हुआ। इंग्लिश स्किट “इफेक्ट ऑफ़ सोशल मीडिया” सुश्री अन्नू वर्मा एवं श्री दीपक वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। बंगाली समूह नृत्य श्रीमती शाल्वी गुप्ता एवं श्रीमती कृतिका के निर्देशन में; गरबा नृत्य श्रीमती निमिषा, श्रीमती निष्ठां के निर्देशन में; संस्कृत नाटिका श्री निरंजन पाठक; गढ़वाली नृत्य श्रीमती मनीषा एवक श्रीमती सुलेखा के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। शास्त्रीय नृत्य ‘भारत नाट्यम’ के पश्चात पुरस्कार वितरण हुआ।
श्री संजीव गुप्ता एवं श्री महेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम की प्रसंशा की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। विद्यालय की वर्ष भर की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों को विद्यालय प्राचार्य द्वारा वार्षिक रिपोर्ट- 2023 उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। प्राथमिक विभाग में टैगोर सदन को प्रथम स्थान मिला। माध्यमिक विभाग में रमन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10 की छात्रा कनक शुक्ला एवं सक्षम सिंह ने सर्वाधिक 96.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कक्षा 12 की छात्रा रिजुल जयरा को 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान मिला, शास्वत राय ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुशल वशिष्ठ को 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मानविकी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए गए।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में हर्ष कुमार, अभिमन्यु सिंह, यश खेरवाल, आदित्य सिंह, शताक्षी चौहान, याशिका, लकी रावत, उमंग देव, वैभव, रिया सैनी, आदि ने पुरस्कार प्राप्त किये। भारत सरकार के भारतीय भाषा उत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कृष वर्मा, यश वर्मा तथा श्वेता पटेल ने पुरस्कार प्राप्त किया। विज्ञान के क्षेत्र में काशिफ़ इफ्तिखार खान, तनुश, युक्ति तथा लक्षिता को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के पश्चात, सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में कन्नड़ भाषा नृत्य श्रीमती शिल्पी तायल; राजस्थानी कालवेलिया श्रीमती लवलीना तथा हिंदी नाटिका ‘संस्कृति एवं संस्कार हैं जहाँ, खुशहाल परिवार हैं वहाँ’ डॉ. किरन शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत किये गए।
मुख्य अतिथि श्री संजीव गुप्ता ने अपने आशीर्वचन में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं आशीर्वाद के साथ उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी। शुश्री निर्मला के निर्देशन में पंजाबी फ्यूजन अंतिम प्रस्तुति रही। मंच संचालन श्रीमती रजनी सिंह तथा श्रीमती अपर्णा तिवारी ने किया।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्य श्री राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में समारोह के समस्त कार्य उत्साह व प्रसन्नता के साथ संपन्न किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन मुख्य अध्यापिका श्रीमती रीता त्यागी एवं संगीत शिक्षिका श्रीमती शाल्वी गुप्ता मे हुआ |