उत्तराखण्डविशेष समाचार

परिवार नहीं संगठन के कार्यकर्ता को मिले टिकट:सचिन गुप्ता

पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता और उनकी पत्नी ने इस बार चुनाव लड़ने से किया मना

कहा संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं को मिले टिकट, परिवार पूरी ताकत से दिलाएगा जीत

देहरादून 27 दिसंबर । एक तरफ जहां नगर निकाय चुनावों में टिकट को लेकर आपा धापी चल रही है, वही देहरादून नगर निगम में यमुना कॉलोनी वार्ड 33 से पूर्व में दो बार भाजपा पार्षद रहे सचिन गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता ने इस बार नए कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया है। सचिन और नेहा गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने संगठन सर्वोपरी के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
सचिन गुप्ता साल 2008 से 2013 के बीच इस वीआईपी वार्ड के पार्षद रहे हैं, 2013 में यहां से उनकी पत्नी नेहा गुप्ता पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। सचिन गुप्ता वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। इस बार चुनाव न लड़ने के सवाल पर सचिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन ने उनपर विश्वास जताते हुए तीन बार उनको टिकट दिया, वो हर बार पार्टी की कसौटी पर खरे उतरे। जिसमें उन्हें दो बार जीत मिली। इस बार भी यमुना कॉलोनी वार्ड सामान्य है, बावजूद इसके इसबार न तो वो और नहीं उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार वो वो चाहते हैं कि भाजपा संगठन के किसी पुराने कार्यकर्ता को टिकट मिले, इससे नए लोग भी सामने आ सकेंगे। इससे उन कार्यकर्ताओं के साथ न्याय हो सकेगा जो वर्षो से पार्टी के सेवा कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राजनीति से परिवारवाद खत्म करना चाहते हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मोदी जी के आदर्श का पालन करना होगा।
श्री सचिन गुप्ता पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अपनी व अपनी धर्मपत्नी की इच्छा से अवगत करा दिया है व इस बात से संगठन को आश्वस्त किया है कि स्थानीय कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता को टिकट दिया जाता है तो वह पूरी मेहनत के साथ उस प्रत्याशी को जिताकर लाने का कार्य भी करेंगे I

Related Articles

Back to top button