दून, मसूरी व चकराता के बही को किया संदूकों में पैक
निबंधन विभाग उत्तराखंड के अधिकृत अधिकारियों-कर्मचारियों को अभिलेख हस्तगत की हुई कार्यवाई
देहरादून। जनपद सहारनपुर के केंद्रीय अभिलेखागार में संरक्षित पंजीकृत अभिलेखों के संरक्षित रिकॉर्ड को निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के अधिकृत अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से निबंधन विभाग उत्तराखंड के अधिकृत अधिकारियों-कर्मचारियों को अभिलेख हस्तगत कराए जाने की कार्यवाई की गई। कार्यालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून तथा कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन के द्वारा जनपद सहारनपुर के केंद्रीय अभिलेखागार में संरक्षित रिकॉर्ड के स्कैनिंग-डिजिटाईजेशन के लिए आयुक्त राज्य कर मुख्यालय जनपद स्थित हॉल में स्थानांतरित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कार्यालय जिला निबंधक-अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा कार्य के लिए नामित कार्मिकों एवं केंद्रीय अभिलेखागार से राज्य उत्तराखंड के अभिलेखों को अलग कर क्रमवार व्यवस्थित किए जाने के लिए कार्यालय उप निबंधक प्रथम सदर सहारनपुर में कार्यरत प्रभारी रिकार्ड कीपर/कनिष्ठ सहायक निबंधन कनिष्ठ सहायक निबंधन की ओर से जनपद देहरादून से संबंधित वर्ष 1958 से पूर्व के समस्त अभिलेखों को जिस रूप में उपलब्ध कराया गया उसी रूप में प्राप्त करते हुए उपनिबंधक प्रथम, मुख्य निबंधन लिपिक, निबंधन लिपिक आदि कार्मिकों, बाईंडर की ओर से यथासंभव सूचीबद्ध एवं व्यवस्थित किए जाने का कार्य किया गया। जनपद सहारनपुर में संरक्षित जनपद की तहसील देहरादून, तहसील मसूरी व चकराता के बही को संदूकों में पैक किया गया। तदोपरांत नामित कार्मिकों की उपस्थिति में सूचीबद्ध/व्यवस्थित अभिलेखों को 31 संदूक एवं 6 कार्टन में पैक कर आयुक्त राज्य कर मुख्यालय उत्तराखंड के भूतल स्थित हॉल में 31 दिसंबर शाम 8:30 बजे सुरक्षित रखा गया तथा पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई।