केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी,श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी परेशानी

0
224

उत्तरकाशी। सोमवार को केदारनाथ और यमुनोत्री में बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। खराब मौसम में भी धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। एक ओर जहां श्रद्धालु बर्फबारी देख उत्साहित नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में एक घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम के ऊपर बुग्यालों चोटियों सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत, गरुड़ गंगा टाप पर बर्फबारी जारी रही। बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ गई। ठंड से लोग घरों में दुबके हैं।
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का श्रद्धालु लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन वहीं पर्याप्त सुविधाएं न होने से श्रद्धालुओं को बारिश बर्फबारी में दिक्कतों का सामना करना रहना पड़ रहा है।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना हो रही है।बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी।
बदले मौसम के मिजाज के चलते ठंड बढ़ने से लैंसडाउन चैक के पास लोगों ने अलाव का सहारा लिया।