उत्तर प्रदेशजनकल्याणकारी योजनाधर्म-संस्कृति

सादगी से मनाया महंत जगन्नाथ दास का 123वां जन्मोत्सव , महंत जगन्नाथ दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते सांसद प्रदीप

 

गंगोह(डा० राकेश गर्ग)। नकुुड विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक, क्रान्तिदूत व समाज सुधारक स्वतन्त्रता सेनानी महन्त जगन्नाथ दास का 123वां जन्मदिवस बेहद सादगी के साथ मनाया गया। उनके बताए रास्ते पर चलकर नशे से बचने और नारी शिक्षा का संकल्प दोहराया गया।

बीराखेडी विद्यालय में महन्त जगन्नाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं में सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक किरत चौधरी, जिलापंचायत सदस्य चौ. सुशील कम्हेडा, प्रधान संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कम्हेडा, प्रधान चन्द्रपाल, शिवकुमार, चौ. हरिपाल सिंह, रमेश, अक्षय, जगदीश, मदन सिंह, सुखदेव गुर्जर, रकम प्रधान, चौ. आत्मा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विपिन आर्य आदि रहे। अम्बहेटा तिराहे पर स्थित महंत जगन्नाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।

रिर्पोट: गंगोह संवाददाता डा०राकेश गर्ग के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Back to top button