सुमेरु पर्वत पर आया एवलांच, सहमे लोग

0
264

रूद्रप्रयाग। रविवार सुबह केदारनाथ धाम में एक बार फिर से एलवांच की घटना सामने आई। सुबह काफी देर तक बर्फ का गुबार देखने को मिला। जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गयी। लेकिन अभी तक कोई नुकसान की खबर नहीं है।
केदारनाथ धाम में सुबह 7.30 बजे सुमेरु पर्वत से एवलांच आया है। जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गयी। इस दौरान कुछ लोग यहां वीडियो बनाने लगे। हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना नहीं है। वहीं सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खनल की घटनाए होती है। केदारनाथ धाम में इस वर्ष मई में भी एवलांच आया था। जबकि बीते वर्ष सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं हुई थी।