केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में पुस्तक प्रदर्शनी।

0
304

देहरादून 31अगस्त। केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में चार दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्राचार्य माम चंद ने पुस्तक प्रदर्शनी के शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में विद्या पुस्तक संग्रह देहरादून द्वारा हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत, कला,इतिहास,विज्ञान आदि विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित लगभग 3000 से अधिक पुस्तकों से कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी लाभान्वित हुए सभी ने पुस्तकों का अवलोकन किया और अपनी अपनी मनपसंद पुस्तकें क्रय की।
प्राचार्य माम चंद ,सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पुस्तक प्रदर्शनी की सराहना की और आनंद लिया।।
श्रीमती रुचि अग्रवाल पुस्तकालयाध्यक्ष ने इस प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक संयोजन किया