राकेश महेंद्रु चुने गए रामलीला कला समिति के अध्यक्ष !

0
188

देहरादून 30 जुलाई। रामलीला कला समिति के वार्षिक चुनाव दरबार श्री गुरु रामराय जी के सभागार में संपन्न हुए जिसमें समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभा में सर्वप्रथम पूर्व समिति द्वारा पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, तत्पश्चात संरक्षक मंडल के उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया और उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से आगामी 2 वर्ष के लिए कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में एक बार पुनः श्री राकेश स्वरूप महेंद्रू को अध्यक्ष चुन लिया गया जिसका सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया श्री राकेश महेंद्रू ने अपने संबोधन में सभी को संबोधित करते हुए सभी से अपेक्षा की की इस वर्ष रामलीला का मंचन एवं लंका दहन का कार्यक्रम सभी के सहयोग से भव्य रूप से किया जाएगा सभा में मुख्य रूप से संरक्षक मंडल के महामंत्री सोम प्रकाश शर्मा शोभित मांगलिक अरविंद गोयल राकेश भंडारी हर्ष अग्रवाल घनश्याम शर्मा विकी गोयल वालेस गुप्ता तरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
चयनित पदाधिकारी निम्न प्रकार से हैं अध्यक्ष राकेश स्वरूप महेंद्रु वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल महासचिव दयाल चंद गुप्ता कोषाध्यक्ष शोभित मांगलिक एवं कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद गोयल जी चुने गए कार्यकारिणी का गठन 1 सप्ताह में उक्त चयनित पदाधिकारी करेंगे