उत्तराखण्ड

सारी गांव में मां भगवती का हुआ भव्य स्वागत : लोगों ने की विशेष पूजा-अर्चना

देहरादून:  तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गावों में भगवती नंदा के आगमन से हर गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मां भगवती नंदा के पौराणिक जागरों से तुंगनाथ घाटी का माहौल गुंजायमान हो रहा है। पर्यटकों के सारी गांव में आगमन पर ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सारी गांव में बगडवाल नृत्य का आयोजन किया गया और देर रात तक पौराणिक जागरों के माध्यम से मां भगवती नंदा की महिमा का गुणगान किया गया।

पुजारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने ब्रह्म बेला पर मां भगवती नंदा की विशेष पूजा.अराधना की। साथ ही ग्रामीणों ने मां भगवती नंदा को अनेक प्रकार के भोग भी लगाए, तो वहीं, ग्रामीण महिलाओं ने मां को सोलह.श्रृंगार चढ़ाया। इस दौरान भक्तों ने पौराणिक जागरों से मां भगवती नंदा की महिमा का गुणगान किया। उसके बाद दैडा गांव में बगडवाल नृत्य का आयोजन किया गया।

प्रधान योगेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मां भगवती नंदा भावुक क्षणों के साथ दैडा गांव से विदा होकर सारी गांव के लिए रवाना हुईं। इस दौरान ग्रामीणों में मां भगवती के विदा होने को लेकर भावुकता देखनी को मिली। उधर मां भगवती नंदा के सारी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

वहीं सारी गांव की प्रधान मनोरम देवी ने बताया कि मां भगवती नंदा के गांव आगमन पर गांव के खेत.खलिहानों में आयोजित बगडवाल नृत्य में ग्रामीण बढ़.चढ़कर हिस्सा लेते हैं और देर रात तक जागरों के माध्यम से मां भगवती नंदा सहित तैंतीस कोटि देवी.देवताओं का आह्वान किया जाता है। वहींए शुक्रवार को मां भगवती नंदा भावुक क्षणों के साथ विभिन्न गावों से विदा होंगी और मक्कू गांव पहुंचने पर जगत कल्याण के लिए साधनारत हो जाएंगी।

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button