महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों पर मंथन

0
95

सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाएं: जोशी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशा-निर्देश के क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को लेकर मसूरी विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमो को लेकर बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमो की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री जोशी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने व वंचितों, शोषितों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन नौ वर्षो में अभूतपूर्व कार्य किए है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। उन्होंने कहा इन नौ वर्षो में राष्ट्रीय सुरक्षा आत्मनिर्भरता वैश्विक प्रतिष्ठा आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। इस अवसर पर बैठक में अभियान के संयोजक सुरेन्द्र राणा, प्रदीप रावत, राकेश रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, उत्तम चंद रमोला, संध्या थापा, प्रभा साह, आशीष थापा, किरण, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।