डीजीपी अशोक कुमार ने दिए निर्देश, अभी तक 15 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में 55 साल के पुलिस कर्मियों की डयूटी ना लगाने के लिए सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। आज यहां अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री में 3,12,422, यमुनोत्री में 2,82,857, केदारनाथ में 5,37,065, बदरीनाथ में 4,39,782, हेमकुंड साहिब में 8,551) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गनतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं। हाईएल्टीट्यूड, विपरीत परिस्थितियों, लम्बी ड्यूटी और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की चारधाम ड्यूटी नहीं लगाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों का निर्देशित किया है। बता दें कि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया गया है। भले ही बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन चारधाम यात्रा मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते प्रभावित हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गजर्ना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 29 मई तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 30 मई को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।