उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

हिंदुओं के जागने का समय आ गया: रामभद्राचार्य

देहरादून | अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के छठे वार्षिक उत्सव के पावन पर्व पर हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित श्री राम कथा के चतुर्थ दिन आज पदम विभूषण जगदगुरू स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी ने कथा की अमृत वर्षा की| व्यास जी ने कहा कि जो माहौल इस समय चल रहा है इसमें अब हिंदुओं के जागने का समय आ गया है इसका सबस सशक्त माध्यम कथा, सत्संग एवं प्रवचन के माध्यम से हिंदू जाग रहा है| उन्होंने कहा कि हमें जाती पाती के बंधन को छोड़ना होगा कोई भी जाति छोटी बड़ी नहीं होती सभी जातियां एक ही समान है मात्र वोटों की राजनीति ने हिंदुओं को जातिवाद में बांध रखा है उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं के सभी पंथ एक ही हैं, हिंदू में ही हिंदुत्व है इसको अलग नहीं कर सकते हैं यदि हिंदुओं को भी विधर्मी ओं से सामना करना है तो इसके लिए सभी हिंदुओं का एक होना आवश्यक है तभी हम डटकर सामना कर सकते| व्यास जी ने कहा कि विद्यार्थी का सबसे बड़ा धर्म गुरु की पूजा अर्चना व आदर सत्कार करना होता है उन्होंने कहा कि मां की भक्ति से पृथ्वी को जीता जा सकता है, पिता की सेवा कर स्वर्ग को जीता जा सकता है पर गुरु की सेवा करने से ब्रह्मलोक को ही जीत लेता है धर्म में सबसे बड़ा धर्म गुरु की सेवा ही है श्री राम प्रभु पर भी गुरु की कृपा हुई जिस कारण उन्होंने इतने बड़े-बड़े कार्य किए और रावण जैसे राक्षस का अंत किया| कहा जाता है कि दुनिया में सबसे पुराना सनातन धर्म ही है वेद पुराणों के अनुसार भी सनातन धर्म तब से बनाएं जब से ईश्वर ने सृष्टि बनाई है सनातन धर्म की सबसे श्रेष्ठ धर्म है बड़े-बड़े संतो व ऋषि मुनियों ने भी इसी को सर्वश्रेष्ठ माना है| आज कथा में श्री राम की बचपन की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया जिसे सुनकर श्रद्धालु भी अपने-अपने स्थानों पर जोर जोर से जय श्रीराम जय श्रीराम का जयघोष करने लगे| आज कथा में सांसद नरेश बंसल, समिति के संरक्षक पवन शर्मा, केंद्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, जिला अध्यक्ष अनुराग गॉड, सचिव राजेश शर्मा व समिति के सभी पदाधिकारी सहित हजारों श्री राम भक्तों ने श्री राम कथा का श्रवण किया|

Related Articles

Back to top button