कर्नाटक की प्रचंड जीत, भारत जोड़ों यात्रा की जीत: शर्मा

0
79

कांग्रेसियों ने नेहरू कॉलोनी में रैली निकालकर बांटी मिठाई

देहरादून। कर्नाटक की प्रचंड जीत पर उत्साहित कांग्रेसियों ने नेहरू कॉलोनी में रैली निकालकर मिठाई वितरित की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।

कहा कि भारत जोड़ों यात्रा कांग्रेस की जीत है। धर्मपुर वार्ड के पार्षद अमित भंडारी के नेतत्व में निकाली  रैली में कांग्रेस नेता काफी उत्साह में दिखे। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा की कर्नाटक के चुनाव ने भाजपा को आईना दिखाया है। ये शुरुवात है। कांग्रेस को लगातार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने रेलवे, एयर कंपनियों को निजी हाथों में देने पर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस की जीत के नतीजे आगे अन्य चुनावों में भी मिलेंगे। इस मौके पर प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए वे वहां की जनता का आहार करते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा चुप है।  कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर पार्षद अमित भंडारी, विजय गुप्ता, रिपू दमन सिंह, राम सिंह बिष्ट, राधे श्याम त्यागी, पुष्पा रतुड़ी, गीता रावत, नीलम जुनेजा, नीलम सक्सेना, हर्षिता भंडारी, दीपक खंडूरी, समीर मलिक, टीटू त्यागी आदि मौजूद रहे।