कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने की मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी कर कर्नाटक की जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी हैं। इस असवर पर अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जूलूस के रूप में जाकर घंटाघर हनुमान मंदिर में प्रसाद चढाया और हनुमान चालिसा का पाठ किया। तत्पश्चात डॉ. भीमराव अंवेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्वाजंलि दी गई। उन्होने कर्नाटक की विधानसभा में कांग्रेस की भारी जीत पर बोलते हुए कहा कि अब देश की जनता भाजपा के जुमलों से अजीज आ चुकी है और अब इस तरह बहकावे में जनता नही आने वाली है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी बधाई दी है। माहरा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के केन्द्रीय नेताओं द्वारा लगातार धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता को हथियाना चाहती थी परन्तु कर्नाटक की जनता ने भाजपा को कटारा जबाव दिया है। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसवन्दिर सिंह गोगी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर मथुरा दत्त जोशी, विजय सारस्वत, विधायक फुरकान अहमद, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, लाल चंद शर्मा, दर्शन लाल, शीशपाल सिह बिष्ट, मोहन काला आदि मौजूद थे।