उत्तराखण्डअतिक्रमण

अवैध मजार-मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई सही:  शम्स

भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन

पिरान कलियर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करने पिरान कलियर पहुंचे। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दरगाह साबिर पाक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की चादरपोशी व गुलपोशी करायी। इस दौरान उन्होनें मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी।

पिरान कलियर में भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सम्बोधन से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने हज हाउस में उलेमाओं से सवांद किया। जिसमे उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सभी अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर जो अवैध रुप से बनाए गए मजार/मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई को सही बताया और सभी लोगों को ये विश्वास दिलाया गया की जो मजार पुराने बने हुए है उन्हे नही तोड़ा जाएगा। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी व राज्य की धामी सरकार अल्पसंख्यकों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं कर रही है। इस दौरान हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, अजहर प्रधान, मौ तहसीन प्रधान, अकरम साबरी, बहरोज आलम, अनीस गॉड, डॉ शहजाद, रहीस अल्वी, दरगाह प्रबन्धक रजिया, अफरोज आलम, सोनू धीमान आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button