भाजपा महिला मोर्चा ने लाभार्थियों के साथ ली सेल्फी

0
175

महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने लाभार्थी महिलाओं के साथ सेल्फी लेकर किया। सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम देहरादून ग्रामीण के सहसपुर में सुद्धोवाला मंडल में किया गया। इस दौरान महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक महिला को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये सुकन्या, उज्जवला गैस महिला स्वयं सहायता समूह, महिला कौशल विकास योजना आदि दर्जनों योजनाओं के द्वारा लाभ देने का कार्य हमारी सरकारें कर रही हैं। केंद्र व प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक महिला तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 2024 के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाई जाए। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा को इस कार्य को मिशन के साथ करना होगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का सहसपुर क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद देहरादून ग्रामीण के मझौन गांव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम आयोजित किया गया और उसके पश्चात सेला गांव में पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से महिलाओं को रूबरू कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कृष्णा तोमर ने किया। प्रदेश महामंत्री गीता रावत, देहरादून ग्रामीण जिला प्रभारी सुधा रावत, जिला अध्यक्ष कृष्णा तोमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी नैना राणा, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, कविता छेत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी आदि मौजूद रहे।