निगम चुनाव को की रणनीतिक स्तर पर तैयारी

0
80

निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें सभी साथी: गोगी

देहरादून। नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से रणनीतिक स्तर पर तैयारी का आगाज कर दिया गया है।  महानगर कांग्रेस की ओर से आगामी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है। बैठक में पार्षद, पार्षद प्रत्याशी तथा वार्ड के प्रमुख सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित शामिल हुए।

बैठक का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए सभी साथी कमर कस लें। चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती के लिए दस सेक्टर प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। सभी साथी उनसे सहयोग करें।  बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती  और आगामी चुनाव में जीत हासिल करना है। डा गोगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती स्थानीय स्तर पर , नगर निकायों के स्तर पर पार्टी को मजबूत करने से ही सुनिश्चित होगी। भाजपा सरकार चलाने में राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तर पर पूर्णतः अक्षम साबित हुई है। राज्य में युवा भी बेरोजगार हैं, परेशान हैं और लोगों में सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सभी लोग सक्रियता से संगठन को मजबूत करें। इस अवसर पर पर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, ज्योति रौतेला, मनीष नागपाल, नवीन जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, उर्मिला थापा, नेता प्रतिपक्ष डॉ  बिजेंदर सिंह, पार्षद अर्जुन सोनकर, राजेश परमार, अनूप कपूर, अनिल नेगी, सतेंद्र पंवार, अभिषेक तिवारी, देवी नेगी आदि मौजूद थे।