ऐतिहासिक व व्यापक होगा मन की बात 100वां एपिसोड: भट्ट

0
109

बूथ स्तर तक पहुंचाने को भाजपा ने तय की जिम्मेदारी

देहरादून। भाजपा मन मन की बात के 100वें एपिसोड को समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, शीर्ष धर्माचार्यों एवं चर्चित हस्तियों के साथ ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाने जा रही है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है।

बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ देश दुनिया के सबसे लोकप्रिय और व्यापक स्तर पर सुने जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल है जो हम सबके लिए गर्व का विषय है। यही वजह है कि आज समूचा देश मन की बात की 100 वीं कड़ी का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रह रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में चर्चा कर विभिन्न सामाजिक अभियानों को जन आंदोलनों में बदल दिया है। भट्ट ने प्रदेश में मन की बात को लेकर पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल विधानसभा की बूथ नंबर 100 बॉस्केटबॉल ग्राउंड में और वह स्वयं भारत के प्रथम गांव माणा में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इसी तरह हमारे सांसद समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य सहभागिता करेंगे जिसमे अजय भट्ट अल्पसंख्यक वर्ग के साथ जसपुर में, अजय टम्टा बुनकर परिवारों के साथ दीनापानी अल्मोड़ा ग्रामीण में, तीरथ सिंह रावत कुंभीचौड़ कोटद्वार में, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ऋषिकुल ऑडिटोरियम हरिद्वार में संत समाज के साथ, माला राज्य लक्ष्मी शाह उत्तरकाशी हरसिल में जनजाति एवं सामान्य वर्ग के साथ, कल्पना सैनी गुरुकुल नारसन में सामान्य वर्ग के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश कैबिनेट मंत्रि शामिल होंगे। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहसपुर में, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बालावाला में, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी कोटद्वार में, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय हर की पैड़ी हरिद्वार में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत लामाचौड़ कालाढूंगी में, मदन कौशिक हर की पैड़ी हरिद्वार में, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट भीमताल में कार्यकर्ताओं एवं लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों एवं चर्चित शख्सियतों को भी हम इन कार्यक्रमों में शामिल करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के  न्यूनतम 100 बूथों पर न्यूनतम 100 की संख्या वाले इन कार्यक्रमों से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का पार्टी का प्रयास है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट, संजीव वर्मा, राजेंद्र नेगी उपस्थित रहे।