समाज सेवा कार्य निरंतर करने का गुरुमंत्र प्रदान किया
देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के छठे वार्षिक उत्सव में आयोजित होने वाली श्री रामकथा के लिए समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने समिति संरक्षक लालचन्द शर्मा के साथ समिति के भी मुख्य संरक्षक श्री गुरुराम राय दरबार मे गुरु महाराज की आराधना कर उनको श्री रामकथा का निमंत्रण प्रदान किया।
श्री गुरु राम राय दरबार के महंत व समिति के संरक्षक देवेंद्र दास जी महाराज को भी कथा का निमंत्रण भेंट कर उनसे कथा में शामिल होने का आग्रह किया। श्री महाराज जी ने समिति के प्रतिनिधिमंडल के समाज सेवा कार्य निरंतर करने का गुरुमंत्र प्रदान करते हुए श्री रामकथा आयोजन में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल को भी सहयोगी बनाते हुए जन कल्याण के लिए विभिन्न सुविधाओ से युक्त एक मेडिकल कैंप कथा स्थल पर आयोजित करने का निर्देश दिया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने महाराज जी को बताया कि ब्राह्मण समिति 22 से 30 मई तक श्री रामकथा का आयोजन हिन्दू नेशनल स्कूल प्रांगण में करने जा रही है। कथा के पूज्य व्यास पदमविभूषण जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के सानिध्य में होगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, जिला अध्यक्ष अनुराग गौड, महानगर अध्यक्ष प्रवीण नवानी, प्रदेश संगठन मंत्री विचित्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डीके शर्मा, अभय उनियाल, सचिव सतीश शर्मा शामिल रहे।