घर-घर में सुना जाएगा मन की बात का 100वां संस्करण

0
136

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया बूथ अध्यक्षों का सम्मान

देहरादून। कैंट विधानसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेमनगर कांवली मंडल के बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समस्त पदाधिकारियों से बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण को 100 लोगों के साथ प्रत्येक बूथ पर सुनने के लिए योजना बनाने को कहा। प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम को पूरे देश में  एक लाख से ज्यादा लोगों पर प्रसारित करने की योजना है। ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर योजना के तहत केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा, राज्यसभा सांसदों को भी निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट की ओर से की गई। इस दौरान कार्यक्रम में प्रवक्ता हनी पाठक, ‘मन की बात’ प्रभारी सुनिल शर्मा, मंडल प्रभारी राजेश काम्बोज, महानगर मंत्री गोविन्द मोहन, महानगर संयोजक सोशल मीडिया आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, शिशिर कांत त्यागी, राहुल चौहान, संजय अरोड़ा, कैलाश सिंह बिष्ट, रीमा देवी, अतुल बिष्ट, रंजीत सेमवाल, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार घेयल, शक्ति केंद्र संयोजक वत्सल आदि मौजूद रहे।