उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

देश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी: राज

एयर इडिया के पूर्व डायरेक्टर डा. आमोद शर्मा महिला गंगा आरती में हुए शामिल

देहरादून। एयर इडिया के पूर्व डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर डा. आमोद शर्मा आचार्य आनंदमूर्ति चेयरमैन वैदिक शोध संस्थान दिल्ली, प्रदीप रस्तोगी डायरेक्टर केके स्टॉक मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पधारे। उन्होंने मां गंगा की आरती में हिस्सा लेकर मां का आशीर्वाद लिया। डा. आमोद शर्मा ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उपायों तथा लैंगिक असमानता पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट कार्य कर रही है इस के लिये ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी का धन्यवाद दिया। डा. आमोद शर्मा ने कहा कि 45 मिनट की पूर्णानंद घाट पर महिलाओं द्वारा गंगा आरती का बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। आरती के दौरान, आप निश्चित रूप से अपने आप को एक और नई दुनिया में पाएंगे, जो सभी चिंताओं से मुक्त मिलती है  नई उर्जा और उत्साह का संचार होता है। अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने सभी श्रद्धालुओं को वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा महिला सशक्तिकरण सिर्फ सामाजिक न्याय का एक मुद्दा भर नहीं है, बल्कि यह एक आर्थिक अनिवार्यता भी है। आचार्य सोनिया राज ने कहा महिलाएं विशेषकर ग्रहणियां, परिवार के विकास की मुख्य धुरी हैं। यदि परिवार की महिलाएं शिक्षित, जानकार व समझदार होती हैं तो परिवार स्वत: ही चमक जाता है एवं उन्नति करता है। अतरू उस केंद्र बिंदु परिवार की महिला, बिना परिवार, समाज एवं गांव के सहयोग से उन्नति नहीं कर सकती। महिला सशक्तिकरण हेतु परिवार के पुरुष सदस्यों का विशेष योगदान आवश्यक है।  समाज के सहयोग से ही महिलाओं का सशक्तिकरण पूर्णरूपेण संभव है। अतिथियों का 1 तुलसी का पौधा और अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉ. ज्योति शर्मा, प्रमिला, वंदना, रीता और गायत्री आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

Related Articles

Back to top button