जन्म दिवस पर बाबा साहेब का किया गया भावपूर्ण स्मरण

0
175

संवैधानिक लोकतंत्र स्थापित करने में दिया अमिट योगदान

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश भर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को बूथ स्तर तक धूमधाम से मनाई गई। मंडलों एवं ज़िला स्तर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न केंद्रों पर प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के प्रति देश और समाज की ओर से कृतज्ञता प्रकट की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली ने कहा कि आज देश जिस संवैधानिक लोकतंत्र की आज़ाद हवा में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है उसको बनाने और स्थापित करने में भारतरत्न बाबा साहब का योगदान अमिट है। सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि भाजपा भारतरत्न डॉ अम्बेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात कर राजनैतिक ही नही सामाजिक तौर पर भी कुरीतियों को दूर करने की दिशा में काम कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष बड़थ्वाल ने बाबा साहब के जीवन पर काव्य पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक खजान दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महापौर सुनील उनियाल गामा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, सुनीता विद्यार्थी, मानिक निधि शर्मा व राजेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र कटारिया  आदि मौजूद रहे।