आप पार्टी ने किया संविधान निर्माता को याद

0
219

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा घंटाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान रचयिता, भारत रत्न, बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान दौर के राजनैतिक गलियारों में भारतीय संविधान की मर्यादा को ताक पर रखा जा रहा है, सत्तापक्ष लगातार असंवैधानिक कृत्यों से भारत की एकता व अखंडता को कुचलने के साथ साथ हमारी राष्ट्रीय धरोहरों की नीलामी कर रहा है, आज कानून को ताक पर रखकर चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और जनता को संवैधानिक रूप से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओ तक से वंचित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल चौधरी प्रदेश सचिव अनुशासन समिति, डॉ. अंसारी पूर्व उपाध्यक्ष, शरद जैन जिला महासचिव, सुधीर पंत जिला सोशल मीडिया प्रभारी, राजू मौर्य प्रदेश प्रवक्ता, दीपक पाण्डे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, प्रशांत राय, विरेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष, श्यामबाबू पाण्डे, मुकुल बिडला, हरीसिमरन सिंह, आरती राणा, उपमा अग्रवाल, राजवीर सिंह, जितेंद्र पंत, कुलदीप सहदेव, एडवोकेट आशा राजवंशी, अर्शी, साजिदा,  फरीदा, खातून, सहदेव, उषा शर्मा, जसवीर सिंह, हिमांशु पुंडीर, राजेश कुमार, विजय पाठक  वीरेंद्र सिंह, रोशनी रावत, राजीव तोमर, दीपक पांडे, चांद सिंह, लोकेश बहुगुणा, डॉक्टर पास्टर, रवि कुमार, फिरोज अंसारी, प्रवीण कुमार, सिंह मोहम्मद, शमशाद आलम, मोहम्मद इरफान, मानिक गिरी, रणधीर सिंह, मनोज कुमार, गुरनैन सिंह रनहोत्रा, सोनम, विनीत, प्रवेश आदि उपस्थित रहे।