उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

नारी शक्ति के बिना संपूर्णता और समृद्धि नही: स्वामी चिदानन्द

परमार्थ निकेतन पधारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति का पूजन किया

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन पधारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर सबसे पहले शक्ति का पूजन किया। स्वामी जी ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और पुष्कर सिंह धामी के पुरूषार्थ से पूरा उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। प्रगति के साथ प्रकृति, संस्कृति और संतति का भी ध्यान रखा जा रहा है ताकि विकास तो हो परन्तु हमारी धरोहर और विरासत भी बचे।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत अपने गौरवशाली इतिहास और दिव्य संस्कृति के कारण पूरे विश्व में एक विशिष्ट स्थान रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के मानव संसाधन को लगातार बेहतर, मजबूत व सशक्त करने के लिए उत्कृष्ट प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारे देश की आधी आबादी को विशेष स्थान और सम्मान प्राप्त हो सके। नारी शक्ति के बिना कोई भी समाज अपनी संपूर्णता और समृद्धि को प्राप्त नहीं कर सकता।  स्वामी जी ने कहा कि भारत में विभिन्न संस्कृतियों का संगम है और सनातन संस्कृति से ही नारियों को संस्कृति के केंद्र में रखा गया है परन्तु समय के साथ बहुत कुछ बदला सोचने से लेकर जीवन जीने का ढंग बदला और फिर पितृसत्तात्मक समाज ने सब अपने अनुसार तय किया है। अब समय आ गया है कि निष्पक्ष होकर एक बेहतर सामाजिक संरचना तैयार हो, जहां सही मायनों में पुरुष-स्त्री समान रूप से सशक्त हो। आज यहां पर बैठी सशक्त नारियों को देख कर लगता है वास्तव में भारत महान भारत की ओर बढ़ रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी एक ऐसे पवित्र स्थान पर बैठे हैं जिसका नाम ही परमार्थ है, जो कि प्रत्येक सकारात्मक कार्यो के लिये सदैव आगे रहता है। नारियों ने अपनी साधना, परिश्रम और तप के बल पर अपने को प्रमाणित करने का कार्य किया है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

Related Articles

Back to top button